पीलीभीत
Pilibhit News: रासलीला का मंचन होगा 28 से
बीसलपुर। नगर के रामलीला मैदान पर रामलीला समापन के बाद 28 अक्तूबर से आठ नवंबर तक रासलीला का मंचन होगा। मंचन वृंदावन के कलाकार करेंगे। मेला कमेटी के उपाध्यक्ष विष्णु गोयल ने बताया कि रासलीला दिन में दो बार होगी। मंचन के दौरान सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात रहेगी। रासलीला सकुशल संपन्न कराने के संबंध में सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। संवाद