पीलीभीत

Pilibhit News: राहुल अध्यक्ष और अंशुल बने रोटरी के सचिव

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Tue, 27 Jun 2023 12:08 AM IST

पीलीभीत। रोटरी क्लब ऑफ पीलीभीत के अध्यक्ष पद पर एडवोकेट राहुल अग्रवाल और सचिव पद पर अंशुल अग्रवाल को चुना गया है। चयनित पदाधिकारियों ने साधारण सभा की बैठक कर एक जुलाई से पदभार ग्रहण करने का फैसला लिया है। राहुल ने बताया सत्र के प्रारंभ में दो जुलाई को निशुल्क मेडिकल कैंप लगाने की योजना है। दशहरा मेला भी प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष एवं मंत्री ने बताया कि चार निशुल्क मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे।

रोटरी की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई और 28 जून को स्थापना दिवस मनाने का भी निर्णय लिया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने पर्यावरण पर भी विशेष कार्यक्रम करने की योजना बताई। निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. मनोज गुप्ता, निवर्तमान सचिव कार्तिक भशीन, सीडीएस देवेश बंसल के अलावा रोटरी असिस्टेंट गवर्नर एसपीएस संधू, पूर्व सचिव डॉ. अनिल सक्सेना, पूर्व अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, नरेश गुप्ता व डॉ. आशीष अग्रवाल, डॉ. उमेश वासले, उपेंद्र नाथ मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button