Pilibhit News: पिटाई से सिर में लगी चोट से हुई थी रामा देवी की मौत

गिरप्तार हत्यारोपी ।
-पुलिस ने पति के खिलाफ दर्ज की गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। गांव भगवंतापुर की रामा देवी की तीन दिन पहले पिटाई से मौत के मामले में पुलिस ने उसके भाई की तरफ से पति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। गिरफ्तार ओमप्रकाश को जेल भेज दिया गया है।
गांव भगवंतापुर निवासी रामा देवी का उसके पति ओमप्रकाश से अक्सर विवाद होता था। विवाद पर शनिवार को रामा देवी की ओमप्रकाश ने पिटाई कर दी थी। ऐसे में उसका सिर दीवार से लग गया था। इसके बाद ओमप्रकाश ने सोमवार को रामादेवी की पीठ पर दरांति से वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
इसके अलावा रामादेवी को कई दिनों से बुखार भी था। सोमवार को रामा देवी की मौत पर पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रामा देवी की मौत की वजह सिर में लगी चोट आई।
कोतवाल ने बताया कि लालाराम की ओर से ओमप्रकाश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।