Pilibhit News: रामलीला रोड के गड्ढे भरने का काम शुरू

रामलीला रोड पर नगर पंचायत नौगवा की ओर से डाले गए पत्थर। संवाद
तीन विभागों के हाथ खड़े कर देने पर नौगवा पकड़िया नगर पंचायत आगे आई
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। उपाधि कॉलेज चौराहे को असम रोड से मिलाने वाली रामलीला रोड के गड्ढे भरने का कार्य शुरू हो गया है। तीन विभागों के हाथ खड़े कर देने के बाद नगर पंचायत नौगवा पकड़िया आगे आई है।
उपाधि डिग्री कॉलेज चौराहे से रामलीला होते हुए असम चौराहे तक सड़क पर गन्ना सीजन में गन्ना भरे वाहनों का आवागमन रहता है। इसी के चलते सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई। सड़क की मरम्मत को लेकर तीन विभागों ने हाथ खड़े कर दिए। अमर उजाला ने सात मई के अंक में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया।
खबर छपने के बाद प्रशासन ने आखिरकार जर्जर सड़क की सुध ली है। नगर पंचायत नौगवा पकड़िया की ओर से फिलहाल सड़क पर हुए गड्ढों में पत्थर भरवा कर उसे सही कराया जा रहा है। इसके बाद बजट पास होने पर निर्माण कार्य कराए जाने की बात कही जा रही है।
बता दें कि इस रोड से पूरनपुर की तरफ से आने वाले लोगों को काफी लाभ मिलता है, जो कि फेर से बच जाते हैं। यही नहीं की ई-रिक्शा चालकों का भी इसी रोड से आना जाना रहता है।
000
रामलीला रोड पर फिलहाल गड्ढे भरवाने का काम शुरू कराया गया है, ताकि लोगों को थोड़ी राहत मिल सके। इसके बाद निर्माण को लेकर कार्रवाई की जाएगी।
-संतोष चतुर्वेदी, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत नौगवा पकड़िया