पीलीभीत

Pilibhit News: सुनसान जगह पर बाइक रोककर महिला से दुष्कर्म

Connect News 24

पीलीभीत। रिश्तेदारी में आई महिला को गांव छोड़ने जा रहे युवक ने रास्ते में सुनसान जगह पर बाइक रोककर उससे दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता सुनगढ़ी थाने में शिकायत करने गई तो पुलिस ने सुनवाई नहीं की। अब एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है।

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की महिला के मुताबिक, वह 12 दिसंबर को बिठौरा कलां स्थित अपनी रिश्तेदारी में एक कार्यक्रम में गई थी। उसके साथ गांव की ही दो अन्य महिलाएं भी साथ में गई थीं। शाम को घर लौटने के लिए साथ आईं महिलाओं से चलने के लिए कहा, तो उन्होंने मना करते हुए कहा कि वह सुबह आएंगी। इसके बाद गांव के प्रदीप उर्फ फोर्ड से गांव तक छोड़ने की बात कही।

महिला ने उसे बाइक में पेट्रोल पड़वाने के लिए 50 रुपये भी दिए। रात करीब आठ बजे महिला बाइक पर बैठकर उसके साथ गांव जा रही थी। गांव से पहले सुनसान जगह पर प्रदीप ने बाइक खराब होने का बहाना करते हुए रोक दी। दूर-दूर तक किसी की चहलकदमी न होते देख उसने छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने गर्दन दबाते हुए उसे जमीन पर पटक दिया और दुष्कर्म किया।

धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार देगा। घर पहुंचकर महिला ने मामले की जानकारी पति को दी। इसके बाद महिला सुनगढ़ी थाने गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। फिर एसपी अतुल शर्मा से शिकायत की। एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने प्रदीप उर्फ फोर्ड के खिलाफ दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी अन्य आरोपों में रिपोर्ट दर्ज की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button