पीलीभीत

Pilibhit News: तोड़फोड़, मारपीट के मामले में छह नामजद समेत 31 के खिलाफ रिपोर्ट

Connect News 24

कलीनगर। माधोटांडा कस्बे में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में घुसकर युवक के साथ मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने छह नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश से तनाव पैदा हो गया था।

कस्बा निवासी दीपक गिरि ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पड़ोस में शहनबाज शाह की दुकान पर नौकरी करता है। कस्बे के ही कुलदीप मिश्रा, गौरी बाथम, दीपक बाथम, निखिल शर्मा व पूरनपुर का संजय मिश्रा सोमवार को करीब तीन बजे 20-25 अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ दुकान पर आए और लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

दुकान स्वामी शहनबाज ने समझाने का प्रयास किया तो दुकान में रखी एलईडी, फ्रिज, वाशिंग मशीन आदि सामान लाठी, डंडों से तोड़ दिया। इससे करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ। घटना की वीडियो भी बनाई गई। एसओ अचल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button