पीलीभीत

Pilibhit News: पराली बुझवाने पहुंचे लेखपाल से अभद्रता करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

पूरनपुर। पराली में लगाई गई आग को बुझवाने पहुंचे लेखपाल श्याम राना की ओर से पुलिस ने गांव बेगपुर निवासी किसान लखविंदर सिंह और उसके पांच अन्य साथियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

लेखपाल श्याम राना पराली में लगी आग को बुझवाने के लिए शनिवार को गांव बेगपुर पहुंचे थे। आरोप है कि पराली जला रहे किसान गांव बेगपुर निवासी लखविंदर सिंह ने अपने पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर उससे अभद्रता कर गालियां दीं। दोबारा खेत में आने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे पहले 23 अक्तूबर को भी उक्त किसान ने पराली के खेत में आग लगाई थी। तब भी पराली बुझाने पर लेखपाल से अभद्रता कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई थी। कोतवाली पुलिस ने लेखपाल की ओर से किसान लखविंदर सिंह और उसके पांच अन्य साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button