पीलीभीत

Pilibhit News: अश्लील वीडियो बनाने पर दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

महिला को ब्लैकमेल कर वसूल रहे थे रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलसंडा। अश्लील वीडियो बनाने पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

एक महिला ने बताया कि वह किराये पर रहती है। विकास जायसवाल और उसके दोस्त विशाल ने उसका अश्लील वीडियो व कुछ फोटो खींच लिए। उसके बाद 50 हजार रुपये की मांग की गई। रुपये न देने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। बदनामी के डर से पीड़िता ने आठ हजार रुपये और जेवरात बिना किसी को बताए दे दिए।

आठ अप्रैल 2023 की शाम चार बजे दोनों आरोपियों ने 20 हजार रुपये और मांगे। यह बात एक पर्चे पर लिखकर दी गई। आरोपियों की लगातार ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पीड़िता ने पति को पूरी बात बताई। उसी दिन शाम को पति ने शिकायत आरोपियों के परिवार वालों से की।

मगर परिजन बेटों की गलती स्वीकार करने के बजाय धमकाने लगे। मारपीट पर आमादा हो गई। जिसकी शिकायत थाने में की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद कोर्ट की शरण में आई। एसओ अचल कुमार बे बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button