Pilibhit News: दो लोगों के खिलाफ शिक्षक की हत्या की रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:29 AM IST
न्यूरिया। शिक्षक की मौत के मामले में न्यूरिया पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस जांच में जुट गई है।
थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव डंडिया निवासी पूनम राणा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनके पति खूबचंद ग्राम धनकुना के सेंट मारिया इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। एक अक्तूबर को वह अपने मायके पीलीभीत गई थीं। पति घर पर अकेले थे। आरोप है कि पुरानी रंजिश में गांव के ही विनोद व जसवंत ने घर में घुसकर उनकी पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने तीन अक्तूबर को शव का पोस्टमार्टम कराया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद