Pilibhit News: थाने के गेट पर युवक को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:37 AM IST
बिलसंडा। नगर की प्रदीप कॉलोनी निवासी अभिषेक कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह स्कूल से पढ़कर घर आ रहा था। इसी दौरान साथियों से कहासुनी हो गई। साथियों ने अपने परिजनों को बुलाकर थाने के सामने उसके साथ मारपीट की।
अभिषेक ने बताया कि वह शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ता है। बृहस्पतिवार को स्कूल की छुट्टी होनेे के बाद वह अपने घर आ रहा था। इसी दौरान स्कूल के अन्य बच्चों से उसकी किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। साथी लड़कों ने अपने परिजनों को मामले की सूचना दे दी। परिजनों ने उसे रोक लिया और मारपीट की। इसके बाद जब मामले की शिकायत थाने में करने गया तो थाने गेट पर गांव बमरोली निवासी भानु, टाइगर उर्फ सुरजीत और चार से पांच अन्य व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट की। इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी भानु, टाइगर उर्फ सुरजीत चार से पांच अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज और बलवा की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।