पीलीभीत

Pilibhit News: नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से की छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

पीलीभीत। भाभी के साथ मां की आंखों का ऑपरेशन करानी गई युवती को दो युवकों ने नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इसके बाद शादी का प्रस्ताव रखा। शादी से मना करने पर युवकों ने घर में घुसकर मारपीट करते हुए युवती के साथ छेड़खानी की। भाभी की तहरीर पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि मार्च में वह अपनी सास की आंखों का ऑपरेशन कराने के लिए अपनी ननद के साथ जिला अस्पताल आई थी। अस्पताल में थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव कैम निवासी धर्मेंद्र उर्फ रोहित व शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मंंगतपुर निवासी राकेश कुमार श्रीवास्तव मिले और सीएमओ से अच्छी पहचान बताते हुए उसकी ननद की नौकरी लगवाने की बात कहने लगे। इस पर वह युवकों के झांसे में आ गई। इसी दौरान युवकों ने उसकी ननद का मोबाइल नंबर ले लिया और उससे बातचीत शुरु कर दी।

इसी दौरान एक युवक ने उससे शादी का प्रस्ताव रख दिया। जब उसने मना किया तो उक्त लोग उसे परेशान करने लगे। तीन अक्तूबर को दोनों युवक शाम लगभग पांच बजे उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरु कर दी। जब महिला ने उसे रोकने का प्रयास किया तो दोनों युवकों ने उसे फर्श पर पटककर छेड़खानी शुरु कर दी। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देखकर युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। महिला ने मामले की तहरीर थाना सुनगढ़ी में दी। सुनगढ़ी पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ छेड़खानी करने व मारपीट समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button