पीलीभीत

Pilibhit News: युवती से दुष्कर्म पर सिपाही और उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

एसपी के आदेश पर हुई कार्रवाई, सेहरामऊ उत्तरी थाने में तैनात है आरोपी सिपाही

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। दूसरे समुदाय की युवती को शादी का झांसा देकर सिपाही इमरान ने दुष्कर्म किया पर बाद में विवाह से इन्कार कर दिया। बाद में युवती को शामली जिले में स्थित भाई के घर ले गया। जहां दोनों भाइयों ने जान से मारने का भय दिखाकर दुष्कर्म किया। युवती की शिकायत पर एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी सिपाही और उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी सिपाही वर्तमान में थाना सेहरामऊ उत्तरी में तैनात है और छुट्टी पर गया हुआ है।

सहारनपुर जिले की रहने वाली युवती ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी मुलाकात जनपद शामली निवासी सिपाही इमरान से हुई थी। कुछ समय बाद सिपाही ने शादी का झांसा देकर संबंध बना लिए। वह दो बार गर्भवती भी हुई, पर गर्भ गिरवा दिया गया। छह माह पूर्व वह पीलीभीत जिले के न्यूरिया थाने में पहुंची, पर उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई, उल्टे उसे समझाया गया।

पीड़िता के अनुसार, लौटी तो सिपाही फिर उसके पास पहुंचा, उसे मना लिया। इसी दौरान सिपाही उसे जनपद शामली में स्थित बड़े भाई फुरकान के घर ले गया। आरोप है कि वहां तमंचे के बल पर सिपाही और उसके भाई फुरकान ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती ने एसपी से शिकायत की, जिस पर उसके शिकायती पत्र पर सिपाही और उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सिपाही एक महीने की छुट्टी पर गया है। जांच के बाद निलंबन की कार्रवाई होगी।

– अतुल शर्मा, पुलिस अधीक्षक


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button