पीलीभीत

Pilibhit News: मारपीट और बलवे की रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने रामलीला मेले में 26 अक्तूबर को हुए बलवे और जानलेवा हमले के मामले की शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली।

मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उन्होंने मेले में ऊंचा मंदिर के पास 26 अक्तूबर को चाट का ठेला लगाया था। रात लगभग नौ बजे आठ-दस लोग उनके ठेले पर चाट खाने आए। चाट खाने के बाद जब उसने पैसे मांगे, तो वे गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट देखकर पड़ोसी दुकानदार वीरपाल, प्रेमपाल और गौरी शंकर उसे बचाने आए। हमलावरों ने सभी लोगों से गाली-गलौज किया, धारदार हथियारों से घायल किया और जान से मारने की धमकी दी। अनिल ने शनिवार को कोतवाली में मामले की तहरीर दी। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि अनिल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट में कोतवाली क्षेत्र के ही गांव हेतमनगला के आठ दस लोगों को अज्ञात बताया गया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button