Pilibhit News: महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

महर्षि बाल्मीकि सेना द्धारा आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग । संवाद
धूमधाम से मनाई गई जयंती, चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया भावपूर्ण नमन
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। महर्षि वाल्मीकि सेना (अटल) के तत्वावधान में महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह का आयोजन नगर के एक बरातघर में किया गया। इसके अलावा भगवान वाल्मीकि मंदिर मोहल्ला नखासा से सुबह प्रभात फेरी निकाली गई।
संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण नमन किया गया एवं विचार गोष्ठी में उनके व्यक्तित्व व कृतित्व का स्मरण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
गोष्ठी में राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल वाल्मीकि ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि त्रिकालदर्शी थे एवं ज्योतिष एवं शास्त्र के प्रकांड ज्ञानी थे। कार्यक्रम में गजपाल, मुकुल, संजीव, राजकुमार, रामगोपाल प्रजापति, राम सिंह, मोतीराम, करन शर्मा, रामवीर, सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
इसके अतिरिक्त महादलित परिसंघ की ओर से भगवान वाल्मीकि मंदिर मोहल्ला नखासा से सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। जो कि मोहल्ला छोटा खुदागंज से डालचंद, मोहल्ला बेनी चौधरी से जेपी रोड होते हुए मोहल्ला बाग गुल शेर खां से नई बस्ती होते हुए वापस मोहल्ला नखासा में पहुंचकर समाप्त हुई।
जिसमें मोहित बाबू, विकेश कुमार, शेखर, रजत वाल्मीकि, वेद प्रकाश, पूर्व सभासद वीर शंकर सहित वाल्मीकि समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।
शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा
पीलीभीत। वाल्मीकि जयंती के अवसर पर शनिवार को शहर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। शहर में जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
शोभायात्रा मोहल्ला नखासा वाल्मीकि मंदिर से प्रारंभ हुई। यहां भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा की आरती करके पूजन करने के बाद फीता काटकर शोभायात्रा को रवाना किया।
शोभायात्रा मोहल्ला नखासा से प्रारंभ होकर गैस चौराहा, चावला चौराहा, लक्ष्मी टॉकीज, छिपियान मस्जिद, मुख्य बाजार, ड्रमंडगंज चौराहा, जेपीरोड, जाटों वाला चौराहा, लेखराज चौराहा, काला मंदिर, नई बस्ती चौराहा, थाना सुनगढ़ी, विशाल टॉकीज, गैस का चौराहा होते हुए वापस देर रात मोहल्ला नखासा में वाल्मीकि मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हो गई।
शोभायात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस फोर्स साथ चल रहा था। शोभायात्रा का प्रमुख आकर्षण महर्षि वाल्मीकि की झांकी के साथ, संविधान निर्माता बाबा साहब डाॅ. भीमराव आंबेडकर, स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम शहीद मातादीन वाल्मीकि, बग्गी पर श्रीराधा कृष्ण, भगवान शंकर-पार्वती, श्रीराम दरबार सहित महर्षि वाल्मीकि की झांकी रही।
शोभायात्रा का अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान विकास वाल्मीकि, लेखराज भारती, रामबाबू महाजन, दीप वाल्मीकि, गोविंद वाल्मीकि, रोहित वाल्मीकि, आदेश वाल्मीकि, पवन वाल्मीकि, अमन वाल्मीकि आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
बीसलपुर। नगर में शनिवार की शाम वाल्मीकि शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। मोहल्ला दुबे के वाल्मीकि मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि, लव-कुश, शंकर जी, हनुमान जी और भारत माता की झांकियां को आकर्षक से सजाया गया था। बैंड बाजा के साथ निकाली गई शोभायात्रा का रास्ते में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प बरसाकर स्वागत किया। संवाद

महर्षि बाल्मीकि सेना द्धारा आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग । संवाद

महर्षि बाल्मीकि सेना द्धारा आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग । संवाद

