पीलीभीत

Pilibhit News: पिटाई से आहत युवक के आत्महत्या करने के मामले में मकान मालिक पर रिपोर्ट

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sun, 08 Oct 2023 12:15 AM IST

पीलीभीत। पिटाई से आहत युवक के आत्महत्या कर लेने के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर मकान मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मकान मालिक युवक को काफी समय से परेशान कर रहा था।

शहर के मोहल्ला तुलाराम के रहने वाले हरिओम मिश्रा ने बताया कि उनका घर काफी छोटा है, इसलिए उनका पुत्र रचित मिश्रा अपनी पत्नी सीता व बच्चों के साथ मोहल्ला देशनगर में देवेंद्र उर्फ छुट्टन के घर में किराए पर रहता था। वह बरेली की एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। कुछ माह पूर्व उसकी नौकरी छूट गई थी। इससे वह आर्थिक संकट से जूझ रहा था। दो माह से मकान का किराया भी नहीं दे पाया था।

किराया न दे पाने पर मकान मालिक आए दिन उसे परेशान करता था। राह चलते टोका-टाकी भी करता था। शुक्रवार रात आठ बजे मकान मालिक ने रचित से किराया मांगा। उसने कुछ दिन की मोहलत मांगी तो मकान मालिक छुट्टन ने रचित की उसकी पत्नी के सामने ही पिटाई कर दी। इससे रचित इस कदर आहत हुआ कि उसने फंदे से लटक कर जान दे दी। पिता की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button