Pilibhit News: बुखार से सेवानिवृत्त ग्राम पंचायत सचिव की मौत

पूरनपुर के गांव महदखास में लगा स्वास्थ शिविर । स्रोत – स्वास्थ विभाग
पूरनपुर। बुखार से खंड विकास कार्यालय से दो माह पहले सेवानिवृत ग्राम पंचायत सचिव पीलीभीत तहसील के गांव मीरापुर निवासी रामप्रकाश की मौत हो गई। गांव महद खास में सोमवार को लगाए गए शिविर में सौ बुखार के मरीज पहुंचे। जांच में पांच मरीजों में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई।
सेवानिवृत ग्राम पंचायत सचिव राम प्रकाश गंगवार की तैनाती ब्लॉक कार्यालय में थी। वे अगस्त में सेवानिवृत हुए थे। हालांकि अक्सर ब्लॉक कार्यालय काम से आते थे। पांच दिन पहले भी वे अपने साथियों से मिलने ब्लॉक कार्यालय आए थे। सोमवार को बुखार से उनके निधन की सूचना पर कई ग्राम पंचायत सचिव शोक संवेदना जताने उनके गांव पहुंचे।
वहीं, गांव महद खास में बुखार के मरीजों की संख्या अधिक होने पर सोमवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें 180 मरीज पहुंचे। इस दौरान पांच लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए। शिविर में चीफ फार्मासिस्ट सुशांत हलधर, ट्रेनी फार्मासिस्ट अवनीश, नीलेजश, विजेंद्र, मयंक आदि मौजूद रहे।
शिविर में हुई 105 बुखार पीड़ितों की जांच
बीसलपुर। गांव मीरपुर वाहनपुर में सोमवार को आयोजित हुए स्वास्थ्य शिविर में 105 बुखार पीड़ितों की जांच हुई। शिविर प्रभारी डॉ. ललित रस्तोगी ने बताया कि जांच में बुखार का कोई गंभीर मरीज नहीं मिला। टीम में नेत्र परीक्षण अधिकारी देवेंद्र कुमार, लैब टेक्नीशियन अरविंद भारती, प्रगति पांडे शामिल रहे। संवाद

पूरनपुर के गांव महदखास में लगा स्वास्थ शिविर । स्रोत – स्वास्थ विभाग