पीलीभीत

Pilibhit News: होटल में रात बिता रहे मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक, आवासों पर सेवानिवृत्त काबिज

Connect News 24

Medical college doctors spending the night in hotels, retirees occupying residences

मेडिकल कॉलेज परिसर में बने आवास । संवाद

पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने और मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए नए चिकित्सकों की नियुक्ति तो हो रही है, लेकिन उनको कैंपस में ही रोकने के लिए आवास की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। कारण है कि आवासों में सेवानिवृत्त हो चुके या फिर गैर जनपद तबादले पर गए लोगों का कब्जा है। ऐसे में चिकित्सक अपनी व्यवस्था के तहत होटलों में रात बिता रहे हैं।

संयुक्त जिला अस्पताल में मौजूद आवास हमेशा से ही चर्चा में बने हुए हैं। जब मामला तूल पकड़ता तो नोटिस जारी कर दिया जाता है। इसके बाद जिम्मेदार आवास खाली कराने से पीछे हट जाते हैं। ऐसा कई बार हो चुका है। अब एक बार फिर से आवास का मामला उछला है। इस बार मामला भी काफी अहम हो गया है।

मेडिकल कॉलेज होने पर यहां नए चिकित्सकों की लगातार तैनाती की जा रही है। पूर्व में यहां पर 14 चिकित्सक आए थे तो अब फिर इतने ही आ गए है। इससे चिकित्सीय सेवाएं तो सही होने लगीं, लेकिन चिकित्सकों की समस्या बढ़ गई है। तैनाती के बाद उनको कैंपस में आवास अभी नहीं मिल सका है।

आवासों पर गैर जनपद तबादले पर गए चिकित्सक और अन्य पद के लोगों का कब्जा अब भी बना हुआ है। यही नहीं जो चिकित्सक सेवानिवृत्त हो गए उनका भी कब्जा बना हुआ है। ऐसे में आवास खाली नहीं हैं। चिकित्सकों को अपने स्तर से होटल आदि में ठहरना पड़ रहा है। उधर, शासन स्तर से भी आवासों को उपलब्ध कराने के निर्देश मिल रहे हैं। इस पर फिर से काबिज लोगों को नोटिस जारी किया है।

आवासों पर जो लोग काबिज हैं उनको नोटिस दिया गया है। कुछ खाली हो चुके हैं, उनको ठीक कराया जा रहा है। कुछ नए चिकित्सकों के सामने आवास की समस्या है। उसे भी दूर किया जा रहा है।- डॉ. संजीव कुमार सक्सेना, प्रभारी प्राचार्य- मेडिकल कॉलेज


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button