पीलीभीत

Pilibhit News: राजस्व विभाग ने 11 कब्जाधारकों को भेजे नोटिस

Connect News 24

बीसलपुर। राजस्व विभाग ने गांव मूसेली में ग्राम पंचायत की जमीन पर लंबे समय से अवैध रूप से कब्जा करे बैठे 11 लोगों को नोटिस जारी किया है।

उपजिलाधिकारी महिपाल सिंह ने बताया कि गांव मूसेली में ग्राम पंचायत की जमीन पर 11 दबंगों ने लंबे समय से कब्जा कर रखा है। बार-बार कहने के बाद भी जब इन दबंगों ने ग्राम पंचायत की जमीन से कब्जा नहीं हटाया तो उन्हें नोटिस जारी किए गए। नोटिस में एक सप्ताह के भीतर जमीन खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। जिन दबंगों के विरुद्ध नोटिस जारी किए गए हैं उनमें बबलू, फिरोज खान, संजीव कुमार, अच्छन शाह, मैदान शाह, शकील, बैतुल्लाह खान, सुनील कुमार, सुरेश चंद्र, सत्यवीर और पड़ोसी गांव मीरपुर वाहनपुर के शब्बीर खान शामिल हैं। हल्का लेखपाल अनिल राणा ने नोटिस कब्जाधारकों को प्राप्त करा दिए हैं। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button