पीलीभीत

Pilibhit News: राजस्व टीम ने मंदिर से हटवाया अवैध कब्जा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Fri, 01 Sep 2023 11:30 PM IST

Revenue team removed illegal encroachment from the temple

मंदिर परिसर की जमीन से हटाया गया अवैंध निर्माण ।

न्यूरिया। क्षेत्र के ग्राम सैदपुर में मंदिर परिसर में गांव के ही नीलकंठ ने पक्का निर्माण कर अवैध कब्जा कर रखा था। इससे मंदिर का रास्ता बंद हो गया था। श्रद्धालुओं को मंदिर जाने में परेशानी हो रही थी। शुक्रवार को नायब तहसीलदार हरिशंकर पटेल के नेतृत्व में पुलिस बल ने पक्का निर्माण ध्वस्त कराकर अवैध कब्जा हटवा दिया। एसडीएम सदर देवेन्द्र सिंह ने बताया शिकायत के बाद नायब तहसीलदार को भेजा गया था। मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा था, उसे हटवा दिया गया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button