Pilibhit News: कनेक्शन न होने पर राइस मिल मालिक ने दी आत्मदाह की चेतावनी
पूरनपुर। बिजली कनेक्शन का आवेदन करने के बाद भी कनेक्शन न दिए जाने से एक राइस मिल मालिक ने आत्मदाह की चेतावनी सोशल मीडिया पर वायरल की है। अधिशासी अभियंता ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है।
अधिशासी अभियंता प्रशांत गुप्ता ने पुलिस को भेजे पत्र में कहा है कि सोशल मीडिया पर सात अक्टूबर की शाम बिजली विभाग पर दबाव बनाने के लिए एक मोबाइल नंबर से मेसेज मिला, जिसे बाद मिटा दिया गया। मेसेज में बिजली कनेक्शन न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद मेसेज सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर भी वायरल किया गया। उन्होंने बताया कि कनेक्शन के लिए एक राइस मिल मालिक और सीड्स व्यापारियों ने आवेदन किया था। 10 जुलाई को विभागीय कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों आवेदकों को अभिलेख दे दिए गए। आवेदनकर्ताओं ने कनेक्शन की धनराशि पोर्टल पर जमा नहीं की। इससे कनेक्शन लंबित है। संवाद