Pilibhit News: कंबाइन गुजरने से टूटी थी निर्माणाधीन सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:02 AM IST

सड़क की जांच करती टीम । संवाद
पूरनपुर। सड़क के हाथों से उखड़ने का वीडियो वायरल होने के बाद पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता उदयनरायन के नेतृत्व में टीम ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में निर्माणाधीन सड़क के कंबाइन और हार्वेस्टर मशीन गुजरने से टूटने की बात सामने आई है।
पूरनपुर-बंडा हाईवे से लिंक रोड घाटमपुर से माधौपुर के लिए गया है। करीब सात किलोमीटर की यह सड़क लोक अभियंत्रण विभाग की ओर से 4.41 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही है। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनाई जा रही इस सड़क से जुड़ा एक वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ। इसमें एक किसान ने निमार्णाधीन सड़क को हाथों से उखाड़ कर उसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए।
वीडियो वायरल होने के बाद बुधवार को पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता उदयनरायन लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मोहम्मद फुरकान, लोक अभियंत्रण विभाग के शैलेंद्र चौधरी के साथ सड़क की जांच करने पहुंचे। जानकारी लगते ही आसपास के तमाम किसान भी मौके पर पहुंच गए। जांच के दौरान सड़क की गुणवत्ता सही पाई गई। जांच के दौरान पता चला कि सड़क हार्वेस्टर मशीन और कंबाइन गुजरने से उखड़ी है। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन उदय नारायण ने बताया कि सड़क मानक के अनुरूप बन रही है। हार्वेस्टर और कंबाइन मशीन चढ़ने से सड़क के किनारे टूट गए थे