रामपुर

विधवा महिला के साथ दुष्कर्म: बच्चों को मारने की धमकी, पुलिस ने भी किया निराश, पीड़िता ने उठाया ये कदम

Connect News 24

Widow woman sexual harassment threatened to kill children

एएसपी डॉ.संसार सिंह
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर में एक गांव में हुई घटना काफी हदयविदारक रही। यहां एक युवक ने विधवा के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जब पुलिस से इसकी शिकायत की तो वहां पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इसके बाद आहत महिला ने जहर खाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मौत के बाद पुलिस जागी अब आरोपियों के खिलाफ एफआईआर हो सकी है। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

स्वार कोतवाली क्षेत्र के चौकी मसवासी के तहत एक गांव में परिवार रहता है। बताया जा रहा है कि यहां महिला के पति की कुछ माह पहले दिल्ली में बीमारी से मौत हो चुकी है। घर में 35 वर्षीय विधवा अपने चार बच्चों के साथ रहती रही है। 11 जुलाई की रात वह अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी कि तभी युवक मकान की छत के सहारे घर में घुस आया और उसने विधवा से छेड़छाड़ शुरु कर दी। विधवा ने जब विरोध किया तब आरोपी ने उसके सीने पर तमंचा तान दिया और उस समेत बच्चों को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किसी को इसकी शिकायत न करने की धमकी देते हुए फरार हो गया था।

 

इसके बाद विधवा ने घटना अपनी बहन को बताई और बहन ने इसकी जानकारी भाई को दे दी। बताते हैं कि 12 जुलाई की सुबह महिला अपने भाई के साथ चौकी मसवासी पहुंची और घटना की तहरीर मायके पक्ष से भाई ने दी। मसवासी पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। इसके चलते पुलिस आरोपी के भाई को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। आरोप है कि बृहस्पतिवार की सुबह आरोपी के घर की महिलाओं ने दुष्कर्म पीड़िता से कहासुनी हो गई। इससे क्षुब्ध होकर पीडि़ता ने सुबह लगभग आठ बजे आहत होकर जहरीला पदार्थ खा लिया और बेहोश हो गयी।

 

बेहोशी की हालत में उसको सीएचसी लेकर पहुंचे जहां से उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इधर, पुलिस ने दोपहर लगभग ढाई बजे फाजिल और उसकी पत्नी शबाना के खिलाफ आईपीसी की धारा 452, 376, 506 और 306 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button