Pilibhit News: कड़ी निगरानी के बीच मालखाने में रखे गए 1.15 करोड रूपये
पीलीभीत। शुक्रवार देर शाम सुनगढ़ी पुलिस ने दिल्ली के युवकों से 1.15 करोड़ की रकम बरामद की थी। पुलिस ने इसे मालखाने में कड़ी सुरक्षा के बीच रखवा दिया था। अब इस पैसों को ट्रेजरी में रखवाया जाएगा। इसको लेकर एसपी को पत्र दे दिया गया है।
पुलिस ने शुक्रवार रात को एक कार से 1.15 करोड़ रुपये बरामद किए थे। दिल्ली के चारों युवकों को विभागीय कार्रवाई कर छोड़ दिया था। इसके बाद आयकर विभाग को मामले की सूचना दी गई। बरामद रकम सीलकर कड़ी सुरक्षा के बीच थाने के मालखाने में रखवाई गई थी। सुनगढ़ी पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से दो सिपाही भी मालखाने में तैनात किए।
सुनगढ़ी पुलिस ने एसपी अतुल कुमार शर्मा से रकम को ट्रेजरी में रखवाने की अनुमति मांगी थी। जिसके लिए पत्राचार किया गया है। एसपी ने डीएम प्रवीण लक्षकार को पत्र भेजकर अनुमति मांगी है। थाना प्रभारी जगतपाल सिंह ने बताया कि बरामद रुपये अभी मालखाने में हैं। अनुमति मिलते ही इसे ट्रेजरी में जमा करा दिया जाएगा।