Pilibhit News: बीसलपुर में धूमधाम से निकाली गई साईं बाबा की पालकी

बीसलपुर में निकली साइ बाबा की पालकी यात्रा में शामिल श्रद्धालु । स्रोत आयोजन समिति
बीसलपुर। नगर में मंगलवार को साईं बाबा की पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली गई। मोहल्ला बख्तावरलाल स्थित साईं शिरडी रक्षाधाम से शुरू हुई यात्रा में सबसे आगे पालकी में साईं बाबा प्रतिमा विराजमान थी।
यात्रा में साईं बाबा के अलावा भगवान श्रीराम, लक्षमण, सीता और भगवान शिव की भी पालकी थीं। बैंडबाजे के साथ निकाली गई यात्रा के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु चल रहे थे। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। बच्चे डांडिया नृत्य करते चल रहे थे। यात्रा वाले मार्गों पर आयोजन समिति के लोगों ने चटाइयां बिछवाई थीं। प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद यात्रा शाम को साईं शिरडी रक्षाधाम में आकर समाप्त हो गई। आयोजन समिति के अमन जायसवाल, दिगंबर शर्मा, अनुज मित्तल, हरीश रस्तोग, सुरेश रस्तोगी, संजय गोयल, सुमित गुप्ता, अभिमान शर्मा, शिवहरि सक्सेना, विशाल सक्सेना, निशांत गंगवार यात्रा के साथ रहे।