पीलीभीत

Pilibhit News: संतों का धरना जारी, एसडीएम से हुई वार्ता में नहीं निकला हल

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Tue, 26 Sep 2023 12:06 AM IST

Protest of saints continues, no solution found in talks with SDM

धरने पर बैठे साधु संतो से वार्ता करते एसडीएम । स्रोत – ग्रामीण

बिलसंडा। गांव दियूरिया खुर्द में तालाब का पट्टा निरस्त करने की मांग को लेकर चल रहा साधु-संतों का धरना सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। देर शाम एसडीएम बीसलपुर ने धरना स्थल पहुंचकर वार्ता की। आश्वासन दिया कि पट्टा निरस्त कर दिया जाएगा, लेकिन साधु-संत नहीं माने। कहा, जब तक आदेश जारी नहीं होगा, आंदोलन खत्म नहीं होगा।

गांव दियूरिया खुर्द में पुरैना में तालाब का पट्टा होने के बाद वहां मछली पालन शुरू कर दिया गया है। तालाब से अब मछलियों को बेचा भी जा रहा है। इसका वहां बने आश्रम के संत विरोध कर रहे हैं। वे तालाब का पट्टा निरस्त करने की मांग को लेकर धरना देरहे हैं। बाबा हनुमान दास मांग पूरी न होने पर पांच अक्तूबर को समाधि लेने का एलान कर चुके हैं।

रविवार को विधायक और नायब तहसीलदार ने संतों से वार्ता की थी, लेकिन संत नहीं माने और धरना जारी रखा। सोमवार शाम एसडीएम बीसलपुर सचिन राजपूत ने संतों से बात की। संतों ने पहले पट्टा निरस्त करने की बात कही। एसडीएम के आश्वासन को संतों ने नहीं माना। संतों का कहना है कि मंगलवार से समाधि का निर्माण कार्य शुरू होगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button