पीलीभीत

Pilibhit News: दो प्रतिष्ठानों से लिए आइसकैंडी के नमूने

Connect News 24

Samples of ice candy taken from two establishments

नमूना संग्रहित करती टीम। संवाद

पीलीभीत। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने यहां दो स्थानों से आइसकैंडी के नमूने लिए।

सड़े गले एवं कृत्रिम रूप से पकाए गए फलों, प्रदूषित खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत बृहस्पतिवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह एवं राममिलन राणा ने अभियान चलाया। टीम ने सबसे पहले असम चौराहे स्थित मैसर्स मिस्टर आईएस फ्रोजन फूड पर जाकर जांच की। जांच के दौरान वहां से ऑरेंज फ्लेवर आईस कैंडी का नमूना लिया। इसके बाद टीम ने गिरीश चंद्र अग्रवाल निवासी मोहल्ला हबीबुल्लाह बीसलपुर की फैक्टरी से आइस कैंडी का नमूना जांच के लिया। सहायक आयुक्त शशांक त्रिपाठी ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए भेजा जा रहा है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button