पीलीभीत

Pilibhit News: खनन कर ट्रैक्टर-ट्राॅली से लाई जा रही रेत पकड़ी

Connect News 24

पूरनपुर। खनन कर ट्रैक्टर-ट्राॅली से लाई जा रही रेत को तहसीलदार ध्रुवनरायन यादव ने पकड़ लिया। खनन की रिपोर्ट खनन अधिकारी को भेजी है। तहसीलदार ध्रुवनरायन यादव ने बताया कि शुक्रवार को शेरपुर मकरंदुपर और खांडेपुर के समीप रेत भरकर लाई जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली को रोककर चालक से खनन की स्वीकृति की जानकारी मांगी गई। ट्रैक्टर चालक ने रेत को खरीद कर लाने की जानकारी दी। तब उससे रेत खरीद की रसीद दिखाने को कहा। मगर ट्रैक्टर चालक रेत खरीद की रसीद भी नहीं दिखा सका। ट्रैक्टर-ट्राॅली पुलिस के सुपुर्द कर रेत खनन की रिपोर्ट खनन अधिकारी को भेजी गई है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button