पीलीभीत

Pilibhit News: बरेली के व्यापारी से पूरनपुर के सराफ ने की एक करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी

Connect News 24

पीलीभीत। धोखाधड़ी कर बरेली के व्यापारी से पूरनपुर के सराफ ने ज्वेलरी शोरूम खोलने के नाम पर एक करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी कर ली। एडीजी के आदेश पर बरेली की प्रेमनगर कोतवाली में पूरनपुर के आरोपी गौरव खुराना समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

बरेली के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिहारीपुर निवासी मोहित रस्तोगी ने एडीजी डा राकेश सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि पूरनपुर क्षेत्र के मोहल्ला कायस्थान निवासी गौरव खुराना से उनकी जान पहचान थी। गौरव ने पूरनपुर में अपनी जमीन पर मैसर्स लोरिस एंड गुनिका फर्म बनाकर पीलीभीत में रजिस्ट्रेशन कराया। उन्होंने मोहित के बताया कि उनकी फर्म सोने, चांदी व हीरे के आभूषण बेचती है।

गौरव खुराना ने अपनी जमीन पर शोरूम बनवाने और एवं स्टाॅक की जिम्मेदारी देने की बात मोहित से कहते हुए मुनाफे का भुगतान करते रहने का आश्वासन देकर पार्टनरशिप की। मोहित रस्तोगी ने गौरव के साथ डेढ़ करोड़ रुपये की शेयरिंग की। बकौल मोहित- उन्होंने गौरव को 56 लाख रुपये बैंक द्वारा दिए तथा 25 लाख रुपये का माल बाजार से उधार दिलवाया। शोरूम बनवाने के लिए 16 लाख रुपये दिए। थोड़े दिन बाद गौरव ने फर्जीवाड़ा करना शुरू कर दिया। मुनाफा देना भी बंद कर दिया। आरोपी ने समझौते की शर्तें भी नहीं मानी।

ज्वैलरी शोरूम पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी बंद कर दिए। जब उन्होंने हिसाब-किताब मांगा तो आरोपी आनाकानी करने लगे। आरोप है कि गौरव शोरूम चालू रखकर आभूषण खुर्दबुर्द करके फर्जी बिल पर बेचते रहे। साथ ही मोहित को पूरनपुर आने पर जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं आरोपी ने उससे उल्टा रंगदारी भी मांगी। एक दिन जब मोहित पूरनपुर पहुंचकर गौरव खुराना से मिले तो आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए असलहा के दम पर धमकाया। गौरव के साथ तीन-चार अज्ञात व्यक्तियों ने मिलकर मोहित साथ मारपीट कर चार-पांच हजार रुपये छीन लिए। इसकी शिकायत मोहित ने कोतवाली पूरनपुर में की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एडीजी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रेमनगर पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। एडीजी के आदेश पर पुलिस ने गौरव खुराना व तीन-चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, लूटपाट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button