पीलीभीत
Pilibhit News: झुलसी युवती की इलाज के दौरान मौत
अमरिया। खाना बनाते समय गैस सिलिंडर का पाइप लीक से अचानक आग से युवती झुलस गई, जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई।
गांव सरैनी तिरकुनियां निवासी प्रकाश सिंह उर्फ पप्पू ने बताया कि उनकी 18 वर्षीय पुत्री निशा बुधवार को सिलिंडर का पाइप लीक होने से लगी आग में झुलस गई थी। निशा को इलाज के लिए पीलीभीत अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे बरेली के लिए रेफर कर दिया गया। बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। संवाद