पीलीभीत

Pilibhit News: मेराज बानो हत्याकांड का दूसरा आरोपी भी भेजा गया जेल

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Fri, 14 Jul 2023 12:18 AM IST

Second accused of Meraj Bano murder case also sent to jail

गिरफ्तार हत्यारोपी ।

पूरनपुर। मेराज बानो की हत्या में नामजद दूसरे आरोपी नईम को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसकी निशानदेही पर मेराज के घर से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई। घटना के बाद सुबह साढ़े चार बजे नईम ने अपने मोबाइल से कई लोगों से बात की थी।

मोहल्ला साहूकारा कुरैशियान देहात में छह जून को घर के अंदर मेराज बानो का शव मिला था। पुलिस ने मेराज के भाई हनीफ की ओर से उसके पति भुल्लन, दामाद नईम और रईस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने जांच के बाद रईस को क्लीनचिट दे दी। मेराज के पति हाजी भुल्लन को सात जून को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। हत्यारोपी नईम भी दो दिन पहले पुलिस के हाथ लग गया, लेकिन पूछताछ में नईम हत्या में शामिल होने से इन्कार करता रहा। तब पुलिस ने उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई।

कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि घटना सुबह चार बजे के करीब हुई थी। उसके कुछ देर बाद नईम के मोबाइल की लोकेशन घटना स्थल के समीप मिली है। घटना के बाद नईम की ओर से कई लोगों को फोन कर बात करना भी पाया गया। इसके अलावा घटना के बाद भुल्लन और नईम के एक साथ पीलीभीत तक जाने के भी सबूत मिले हैं। नईम को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button