Pilibhit News: नहीं खुला मासूम की मौत का राज
पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों ने सुरक्षित किया बिसरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलसंडा। थाना क्षेत्र के गांव भितेरा निवासी मासूम सुरजीत की मौत का राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी नहीं खुल सका। डाॅक्टरों ने विसरा सुरक्षित किया है। अब विसरा रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई आगे बढ़ेगी।
गांव भितेरा निवासी जगपाल का साढ़े चार वर्ष का पुत्र सुरजीत शनिवार को घर के बाहर खेलने गया था। जब वह घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तब पड़ोस के घर में टिन शेड में सुरजीत का शव पड़ा मिला।
सूचना पर मौके पर सीओ सतीश चंद्र शुक्ला और थाना पुलिस पहुंची। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जिस कारण विसरा सुरक्षित रख लिया गया है।