Pilibhit News: मंडलीय कराटे प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय टीमों का चयन
बीसलपुर। जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज में 11 सितंबर को होने वाली माध्यमिक स्कूलों की मंडलीय कराटे प्रतियोगिता के लिए शनिवार को टीमों का चयन किया गया।
जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रवीण सक्सेना ने बताया कि कॉलेज में 11 सितंबर को मंडलीय कराटे प्रतियोगिता होगी। इसके लिए शनिवार को जिला स्तरीय टीमों का चयन किया गया। बालक वर्ग की अंडर-14 टीम में जीनियस कुशवाहा, ललित श्रीवास्तव, वंश माथुर, समीर पटेल, आदर्श कुमार, मिलन, अर्चित, वंश गिरि और अंशुल का चयन किया गया। अंडर-17 की टीम के लिए आयुष, अमित कुमार, कुलदीप, मोहित राना, सौरभ बाबू, रचित चंद्रा, वरुण गौतम और रवि प्रकाश का चयन किया गया है।
अंडर- 19 टीम में सौरभ और व्यास मण का चयन हुआ है। अंडर-14 छात्रा वर्ग की टीम में रौनक, सोना, सानिया, सरिता भोजवाल, भूमि माथुर, जागृति गंगवार और नम्रता का चयन किया गया है। अंडर-17 के लिए हिमांशी, अनमोल और भूमि लोधी, अंडर-19 की टीम में कशिश, अंशी, फलक और किरण का चयन हुआ है। निर्णायक मंडल में तेजप्रकाश, असलम यार खां, अरूण चंद्रा, मनेाज दुबे, सत्यप्रकाश, संजीव कुमार, त्रिभुवन देव, सत्यपाल, भुवनेश सिंह, अफजल, देवेंद्र कुमार, संदीप श्रीवास्तव शामिल थे।