Pilibhit News: पीसीएस में 15वीं रैंक हासिल करने वाले शादाब सम्मानित

शादाब खान को सम्मानित करते राज्य मंत्री संजय सिह गंगवार । संवाद
मझोला। यूपीएससी पीसीएस में 15वीं रैंक हासिल करने वाले कस्बे के शादाब खान के वन अधिकारी बनने पर गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें स्मृति चिह्न देखकर सम्मानित किया। मझोला चेयरमैन निशांत प्रताप सिंह ने भी शादाब को सम्मानित किया।
नगर पंचायत गुलरिया भंडारा मझोला के अध्यक्ष निशांत प्रताप सिंह ने शादाब को सम्मानित करने के लिए कार्यालय प्रांगण में सम्मान समारोह आयोजित किया। मुख्य अतिथि गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने शादाब खान को स्मृति चिह्न सम्मानित किया। उनके परिवार को बधाई दी। गन्ना मंत्री ने कहा कि आजकल के नवयुवकों को शादाब खान से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने मध्यवर्गीय परिवार से उठकर अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया। शादाब उत्तराखंड में वन अधिकारी के पद पर तैनात हुए हैं। नगर अध्यक्ष निशांत प्रताप सिंह ने कहा कि शादाब खान अपनी मेहनत के दम पर और अच्छा मुकाम पर मझोला का नाम रोशन किया है। वह और आगे जाकर इससे भी अच्छा मुकाम हासिल करेंगे।
पूर्व नगर अध्यक्ष डॉ़ मुन्ने खान आजाद खान व उसके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि मझोला के लोगों को शादाब पर गर्व होना चाहिए। इस मौके पर नगर के तमाम व्यापारी सभासद लोक मौजूद थे।



