पीलीभीत

Pilibhit News: 400 मीटर दौड़ में शोभित, उंची कूद में नागेश ने मारी बाजी

Connect News 24

Shobhit won in 400 meter race, Nagesh won in high jump.

गांधी स्टे​डियम में खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता ​खिलाड़ी व मौजूद अन्य लोग । स्रोत – एकल विघालय

पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में शनिवार को विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में अमृता खास के शोभित प्रथम, टिकरी की भावना ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम, कबड्डी में अमृता की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया।

वहीं ऊंची कूद में नागेश, लंबी कूद में अंशुल राठौर ने पहला स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन ग्राम स्वराज प्रमुख कप्तान सिंह ने किया। प्रतियोगिता के दौरान डॉ. नरेश, आरती अग्रवाल, शेखर सक्सेना, अमित गुप्ता, प्रमोद कुमार, अंकुश, ज्ञानेंद्र सिंह, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button