बरेली

VIDEO : अंडर-19 में लखनऊ की टीम बनी स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप, बरेली के खिलाड़ी रहे उपविजेता

Connect News 24

बरेली के स्पोटर्स स्टेडियम में शनिवार को तीन दिवसीय बैडमिंटन 67वीं सीनियर रैंकिंग स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन हो गया। लखनऊ की टीम ने विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया और बरेली की टीम उपविजेता रही। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। बैडमिंटन फाइनल का पहला मैच अंडर-19 बालक वर्ग में बरेली व लखनऊ की टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। बरेली की टीम उपविजेता रही।

दूसरा मैच अंडर-14 बालक वर्ग में अयोध्या और सहारनपुर की टीम के बीच खेला गया। अयोध्या के खिलाड़ियों ने विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। सहारनपुर की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग अंडर-19 में लखनऊ और मेरठ की टीमें आमने-सामने रहीं। इसमें लखनऊ ने विजेता ट्रॉफी जीती। मेरठ की टीम उपविजेता रही। अंडर-14 बालिका वर्ग में आगरा और सहारनपुर की टीमों के बीच फाइनल मैच खेला गया। सहारनपुर को मात देकर आगरा की टीम ने विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। सहारनपुर की टीम उपविजेता रही।

मुख्य अतिथि सांसद संतोष गंगवार ने विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्तिपत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के क्षेत्रीय सचिव नीरज कुमार पांडेय, जेडी राकेश कुमार और डीआईओएस देवकी सिंह ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल भावना की सराहना की।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button