Pilibhit News: शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग,लाखों का नुकसान
न्यूरिया के ग्राम कल्लिया का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूरिया। गांव कल्लिया में देर रात परचून की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग जाने से 26 हजार रुपये व अन्य सामान जल कर राख हो गया। दुकान से धुआं निकलने पर पड़ोसियों ने युवक को मामले की जानकारी दी।
थाना न्यूरिया क्षेत्र के कल्लिया गांव निवासी देवकीनंदन गांव में ही परचून की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार को रात दस बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात को तकरीबन एक बजे शॉर्ट सर्किट होने से दुकान में आग लग गई। इस दौरान पड़ोस के लोगों को जलने की दुर्गंध आई।
देखा, तो दुकान से धुआं निकल रहा था। पड़ोसियों ने युवक को जगाया। सभी ने मिलकर आग को बुझाया। युवक ने बताया है कि दुकान में रखा दो टिन तेल, बिस्कुट की चार पेटियां, दो कट्टे डिटर्जेंट पाउडर, छह कट्टे उड़द, मसूर की दाल, घी के दो डिब्बे, नमकीन व 26 हजार रुपये जलकर राख हो गए।