शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: परीक्षा पर चर्चा में शामिल होने वाली छात्राएं सम्मानित

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sun, 11 Jun 2023 12:57 AM IST

Honored girl students who participated in the discussion on the examination

डॉ. सुदामा प्रसाद स्कूल में छात्राओं को सम्मानित करते प्रबंध समिति के अध्यक्ष संतोष पांडेय व शि

शाहजहांपुर। डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पर चर्चा-2023 में हिस्सा लेने और विचार रखने के लिए चयनित छात्राओं अंशिका वर्मा एवं अरीबा को सम्मानित किया गया। दोनों छात्राओं को प्रधानमंत्री ने पत्र भेजकर चर्चा में प्रतिभाग करने के लिए धन्यवाद दिया है। साथ ही आशा की है कि वे जीवन की हर परीक्षा में सफलता प्राप्त करें। प्रबंध समिति के अध्यक्ष संतोष पांडेय व प्रधानाचार्या डॉ. राखी मिश्रा ने प्रधानमंत्री के पत्र के साथ ही विद्यालय की ओर से स्मृति चिह्न छात्राओं को सौंपा और उन्हें बधाई दी। इस मौके पर शिक्षिका रवि प्रभा जौहरी, मंजरी यादव, गीता बोस, विनीता मिश्रा आदि मौजूद रहीं। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button