Pilibhit News: एक अक्तूबर को गजरौला में जुटेंगे सिख संगठन के पदाधिकारी

गजरौला में तैयार किया जा रहा पडाल । संवाद
गजरौला। भारतीय सिख संगठन की ओर से कस्बा गजरौला में राष्ट्रीय सिख महासम्मेलन का आयोजन एक अक्टूबर किया जाएगा। इसकी तैयारी चल रही है। कई एकड़ के प्लॉट में टेंट लगाया जा रहा है। इसमें भारत की आजादी से लेकर अब तक देश में सिखों के योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा।
बाबा बचन सिंह दिल्ली वाले, बाबा मोहन सिंह हजूर साहिब वाले के सहयोग से लंगर की व्यवस्था की जाएगी। भारतीय सिख संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जसवीर सिंह विर्क, मुख्य अतिथि ज्ञानी केवल सिंह (जत्थेदार फतेहगढ़ साहिब), विशिष्ट अतिथि हरबंस सिंह चुघ (प्रधान गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब), सरदार जितेंद्र सिंह शंटी, राष्ट्रीय महामंत्री सरदार वीर सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मानसिंह मान, सलविंदर सिंह, पाल सिंह, गुरपाल सिंह, सुखविंदर सिंह, संतोख सिंह, जनक राज सिंह, गुरनाम हन्जरा, तजेंद्र सिंह बाजवा, अमनदीप सिंह आदि लोग मौजूद रहेंगे। संवाद