पीलीभीत

Pilibhit News: दुष्कर्म की कोशिश का विरोध करने पर काट लिया भाभी का कान

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sun, 02 Jul 2023 12:00 AM IST

पीलीभीत। पति की गैरमौजूदगी में एक महिला से उसके देवर ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने महिला का कान काट लिया। महिला ने मामले की पुलिस से शिकायत की है। पुलिस तहरीर न मिलने की बात कह रही है।

बरखेड़ा कस्बे की विवाहिता ने आरोप लगाया है कि देवर उस पर गलत नजर रखता है। आए दिन उससे छेड़खानी करता रहता है। 30 जून को पति घर से बाहर गए थे। वह घर में अकेली थी। इसी बीच रात लगभग नौ बजे देवर ने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। उसका कान काट लिया।

इसी बीच महिला के पति आ गए। उन्होंने महिला को बरखेड़ा सीएचसी में भर्ती कराया। घटना की शिकायत पुलिस से की गई है। इधर, थानाध्यक्ष मनोज कुमार का कहना है कि उन्हें तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगाी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button