पीलीभीत

Pilibhit News: स्वास्थ्य विभाग के छह चतुर्थश्रेणी कर्मचारी बने कनिष्ठ सहायक

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Fri, 25 Aug 2023 12:19 AM IST

Six class IV employees of health department became junior assistants

कर्मचारी को सम्मानित करते चिकित्सक व अन्य । संवाद

पीलीभीत। स्वास्थ्य विभाग में तैनात चतुर्थश्रेणी छह कर्मचारियों को शासन ने तोहफा दिया है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद उन्हें कनिष्ठ सहायक बना दिया गया हैै। प्रमोशन होने पर साथियों ने उन्हें बधाई दी है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत कार्यालय और चिकित्सालय में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को तृतीय श्रेणी में प्रोन्नत करने के लिए 16 से 18 अगस्त को कंप्यूटर टंकण परीक्षा कराई गई थी। बुधवार को जारी परिणाम में पीलीभीत में तैनात वार्ड बॉय राजा बाबू, पिंकी देवी, मोहम्मद शाहिद, संजीव दिवाकर, सलिल कुमार और रवि कश्यप ने सफलता पाई। सभी को प्रोन्नत करते हुए कनिष्ठ सहायक का पद मिला है।

परिणाम जारी होने के बाद चयनित होने पर साथी स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सभी को बधाई दी है। जिला क्षय रोग केंद्र पर अर्दली पद पर तैनात सलिल कुमार को कार्यक्रम का आयोजन कर डॉ. पारुल मित्तल, सुपरवाइजर शेर सिंह चौहान और राजेश कुमार गंगवार ने बधाई दी है। अब इनके स्थानों पर दूसरे कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। प्रोन्नत कर्मियों को नवीन तैनाती स्थल पर भेजा जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button