बहू पर थी ससुर की गंदी नजर: सास ने फरसे में लगाई धार…फिर एक झटके में पति के लिए प्राण; पास ही सोई थी मासूम

Budaun Murder
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बिल्सी में पत्नी ने ही पति की फरसे से काटकर हत्या कर दी। पत्नी मिथलेश ने कबूल किया है कि पति तेजेंद्र उसे आए दिन पीटता था और वह बेटे की पत्नी पर बुरी नजर रखता था। इसलिए उसने सोते समय उसकी गला काटकर हत्या कर दी। 13 अगस्त की रात जब तेजेंद्र अपनी चारपाई पर सो गया था। इसके बाद मिथलेश ने घर के अंदर ही फरसे पर धार लगाई थी। फिर उसे ले जाकर अपने पास रख लिया था। रात करीब तीन बजे जब तेजेंद्र गहरी नींद में सो रहा था। तभी उसने एक ही वार में उसका गला काट दिया था। इस हत्याकांड के बारे में परिवार के सभी लोगों को जानकारी थी, लेकिन कोई बताने को तैयार नहीं था।



