पीलीभीत
Pilibhit News: कोरोना के छह नए मामले मिले, सक्रिय मामले 15 पहुंचे
पीलीभीत। तीन दिन बाद बुधवार को आई रिपोर्ट में कोरोना के छह नए मामलों की पुष्टि हुई। अमरिया बीसलपुर क्षेत्र के संक्रमित निकले। इसके बाद जनपद में सक्रिय मामलों की संख्या 15 पहुंच गई।
सीएमओ डॉक्टर आलोक कुमार ने बताया कि छह नए मामले दर्ज किए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को जांच पड़ताल कर संक्रमित के संपर्क में आने वालों को चिह्ति करने के निर्देश दिए हैं। संवाद