Pilibhit News: पेंशनधारकों की दोबारा जांच कराएगा समाज कल्याण विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 26 Jun 2023 11:58 PM IST
पीलीभीत। वृद्धावस्था पेंशन के पात्रों का इस समय सर्वे कराया जा रहा है। ताकि पता चल सके कि पेंशन भाेगियों में किसी की मृत्यु तो नहीं हुई है। पूर्व में मिली शिकायतों का संज्ञान लेने के बाद समाज कल्याण विभाग जांच करा रहा है।
‘साहब मैं तो जिंदा हूंं। मृत दर्शाकर पेंशन बंद कर दी गई।’ इस तरह की तमाम शिकायतें विभाग के पास आती हैं। इन्हीं सब शिकायतों को ध्यान में रखकर अब पेंशनधारकों की सूची का सत्यापन कराया जा रहा है, ताकि स्पष्ट हो सके कि पेंशनभोगी जिंदा हैं या नहीं।
मृत होने की दशा में ग्राम प्रधान और अन्य संभ्रांत लोगों से लिखवाकर लिया जाएगा। इसके बाद ही पेंशन रोकी जाएगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन वर्मा ने बताया पूर्व में ऐसी शिकायतें आती रही है। इसके लिए मृककों की सूची गांवों में टीम भेजकर दोबारा जांच कराई जाएगी।