पीलीभीत

Pilibhit News: एसओजी ने कई स्थानों पर दबिश देकर छह लोग हिरासत मेंं लिए

Connect News 24

पूरनपुर। सोने के सिक्कों से भरा थैला मिलने के मामले में एसओजी ने दूसरे दिन भी क्षेत्र में गांव मुझा सहित कई स्थानों पर छापा मारती रही। टीम ने छह से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

रविवार को कोतवाली रोड पर एक डीजल पंप रिपेरिंग की दुकान पर बैठे माधोटांडा थाना के गांव मथना निवासी कुलवंत सिंह और उनकी पत्नी जसविंदर सिंह को बाइक सवार दो युवक प्लास्टिक का थैला देकर चले गए थे। इस थैले में सोने के सिक्के होनी की बात कही जा रही है। पीछे से पहुंची एसओजी ने प्लास्टिक के थैले को बरामद कर कुलवंत सिंह को हिरासत में ले लिया था।

एसओजी ने बाद में नगर के एक स्थान से थैला थमाकर भागने वाले बाइक सवार युवकों को भी पकड़ लिया। एसओजी दूसरे दिन भी पूरे दिन कोतवाली में डेरा जमाए रही। टीम ने गांव मुझा और कुछ अन्य स्थानों पर दबिश देकर छह लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। एसओजी की कार्रवाई और थैले में कितने सोने के सिक्के और कहां से आए, आदि के बारे में पुलिस कुछ नहीं बता रही। बरामद सोने के सिक्कों मेंं पुलिस के खेल करने की भी चर्चा है। कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि थैले में सोने के सिक्के नहीं हैं। चार लोग सोने के सिक्के का झांसा देकर लोगों से ठगी करते हैं। शीघ्र ही पूरी घटना का खुलासा किया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button