पीलीभीत

Pilibhit News: एसपी ने पूरनपुर और घुंघचाई में सुनीं समस्याएं

Connect News 24

SP heard the problems in Puranpur and Ghungchai

बिलसंडा में समाधान दिवस पर समस्याये सुनते एएसपी अनिल यादव । संवाद

पूरनपुर। एसपी अतुल शर्मा ने शनिवार को कोतवाली पहुंचकर संपूर्ण थाना दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। पंजीकरण रजिस्टर का निरीक्षण किया। शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण कराने के सीओ, कोतवाल को निर्देश दिए। एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला, सीओ आलोक सिंह, कोतवाल प्रवीण कुमार मौजूद रहे। इसके अलावा एसपी ने घुंघचाई थाना पहुंचकर वहां भी फरियादियों की समस्याएं सुनीं। नवनिर्मित थाना भवन का निरीक्षण किया। वहीं बिलसंडा में एएसपी अनिल कुमार ने थाने पहुंचकर दो राजस्व संबंधीं शिकायतें सुनकर राजस्व टीम भेजकर उसका निस्तारण कराया। एसपी ने थाना परिसर में महिला हेल्पडेस्क भी देखा। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button