पीलीभीत

Pilibhit News: श्रीनगर गौटिया में दो किसानों की फसल हाथियों ने उजाड़ी

Connect News 24

Elephants destroyed the crops of two farmers in Gautiya, Srinagar.

हा​थियो ने खाईऔर खराब की गन्ने की फासल । स्रोत – ग्रामीण

पूरनपुर। मैलानी के जंगल से शनिवार रात को निकले हाथियों ने सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव श्रीनगर गौटिया के समीप दो किसानों की गन्ने की फसल बर्बाद कर दी।

शनिवार रात को जंगल से निकले हाथी श्रीनगर गौटिया के समीप खेतों में पहुंचे। श्रीनगर गौटिया निवासी नन्हें लाल और प्रदीप कुमार के गन्ने के खेतों में घुसकर हाथियों ने फसल खाई और रौंदी। हाथियों की निगरानी टीम का नेतृत्व कर रहे मैलानी रेंज के वन दरोगा राजाराम तिवारी ने हाथियों के फसल को नुकसान करने की जानकारी पर मौके पर पहुंचकर जांच की। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button