पीलीभीत

Pilibhit News: जयंत की कुटिलता का मंचन

Connect News 24

Staging of Jayant's mischief

बीसलपुर रामलीला में मचंन करते कलाकार । स्रोत – मेला कमेटी

पीलीभीत। रामलीला महोत्सव में इंद्र के पुत्र जयंत की कुटिलता एवं फल प्राप्ति तथा सीता-अनुसूइया की लीला का मंचन हुआ।

रामलीला मैदान में चल रहे मंचन में मंगलवार को हुई लीला के अनुसार प्रभु राम, लक्ष्मण और सीता चित्रकूट में विश्राम कर रहे होते हैं। इसी बीच इंद्र का पुत्र जयंत श्रीराम की शक्ति की परीक्षा लेने के लिए कौवे का रूप धारण कर वहां पहुंचता है और मां सीता के पैरों में चोंच मार कर उन्हें घायल कर देता है।

सीता जी के पैरों में खून बहता देख प्रभु राम सींक का बाण बनाकर कौवे के पीछे छोड़ देते हैं। कौवा रूपी जयंत अपनी जान बचाने के लिए तीनों लोक में भागता है लेकिन कोई उसकी रक्षा नहीं करता। इस पर नारद मुनि की सलाह पर वह प्रभु श्रीराम की शरण में पहुंचता है। अपनी शरण में आए जयंत की आंख फोड़कर प्रभु श्रीराम उसे दंड तो दे देते हैं लेकिन उसका जीवन नहीं हरते।

जयंत प्रभु राम का प्रताप और शक्ति जानकर इंद्रलोक चला जाता है। इसके बाद श्रीराम, सीता व लक्ष्मण ऋषि अत्रि के आश्रम पहुंचते हैं। ऋषि ने उनका आदर सत्कार किया। सीता को नारी धर्म बताते हुए माता अनुसुइया ने सीता को वस्त्राभूषण देकर सम्मान किया। आगे चलकर प्रभु राम शरभंग मुनि को अपनी भक्ति प्रदान कर आगे प्रस्थान करते हैं।

इस मौके पर महंत ओमकार नाथ, सुनील मिश्रा, भानु प्रताप सिंह, अमरीश शर्मा, प्रेम सिंह, रमाकान्त पांडेय, अमिताभ त्रिपाठी, संजीव मोहन अग्रवाल, अम्बरीष मिश्रा, अवनीश शर्मा, अमित जौहरी, विनीत शर्मा, पुनीत शर्मा, आदि उपस्थित रहे।

श्रीराम-केवट संवाद का मंचन

बीसलपुर। रामलीला मेले में मंगलवार की शाम भगवान राम की वनगमन लीला का मंचन हुआ। उसके बाद मोहल्ला दुबे में दुबे तालाब पर भगवान श्रीराम लक्ष्मण और सीता जी के गंगा पार करने और श्रीराम-केवट संवाद की लीला का मंचन किया गया। लीला का संचालन मेला कमेटी के लीला प्रबंधक गोपाल कृष्ण अग्रवाल, मनोज त्रिपाठी और उपेंद्र शंखधार ने किया। नदी पार उतरने की लीला के मंचन के दौरान दुबे तालाब पर सजावट और प्रकाश का विशेष बंदोबस्त किया गया था। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल भी तैनात किया गया था। तालाब के पास काफी दुकानें भी लगी थीं। संवाद


पूरनपुर में शुरू हुई रामलीला, नारद मोह का मंचन

पूरनपुर। नगर में पूजन के साथ रामलीला मेला शुरू हो गया। पहले दिन एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला और तहसीलदार हबीब उर रहमान अंसारी ने रामलीला का मंचन करने वाले स्वरूपों की आरती कर पूजन किया। पहले दिन नारद मोह की लीला का मंचन किया गया। दरभंगा बिहार से आई जयश्री राधा कृष्ण रामलीला एवं नाटक कला मंडली के कलाकारों ने लीला का मंचन किया। नाटक कंपनी के प्रोपराइटर पंडित राधा कृष्ण राय ने बताया कि बुधवार को रावण जन्म और रावण अत्याचार की लीला का मंचन किया जाएगा। संवाद

बीसलपुर रामलीला में मचंन करते कलाकार । स्रोत - मेला कमेटी

बीसलपुर रामलीला में मचंन करते कलाकार । स्रोत – मेला कमेटी

बीसलपुर रामलीला में मचंन करते कलाकार । स्रोत - मेला कमेटी

बीसलपुर रामलीला में मचंन करते कलाकार । स्रोत – मेला कमेटी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button