पीलीभीत

Pilibhit News: मामूली कहासुनी के बाद भिड़े छात्र, एक जख्मी

Connect News 24

Students clash after minor altercation, one injured

बीसलपुर के रामपुर चौराहे पर हो रही छात्रों के दो गुटों में मारपीट ।  स्रोत – सोशल मीडिया

बीसलपुर। नगर के एक इंटर कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में कहासुनी के बाद शुक्रवार की शाम रंपुरा चौराहे पर मारपीट हो गई। मारपीट में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे चौराहे पर भगदड़ मच गई।

कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि एसआरएम इंटर कॉलेज के दो छात्रों में शुक्रवार को कहासुनी हो गई थी। छुट्टी के बाद दोनों छात्र अलग-अलग कोचिंग सेंटर पर पढ़ने चले गए। शाम को कोचिंग छोड़ने के बाद रम्पुरा चौराहे पर दोनों गुटों का आमना-सामना हो गया। मारपीट में गांव रम्पुरा निवासी रामगोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में चोट लगी है।

बताया जाता है कि हमलावर पक्ष ने रामगोपाल को चौराहे पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मौके पर काफी भीड़ लग गई थी, लेकिन हमलावर पक्ष के उग्र रवैया को देखते हुए किसी की भी बीच बचाव करने की हिम्मत नहीं पड़ी। आसपास के दुकानदार दुकानें बंद करके चले गए। किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सूचना मिलने पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक हमलावर पक्ष भाग गया था। पुलिस घायल रामगोपाल को कोतवाली ले आई। घायल राम गोपाल ने कोतवाली में दूसरे पक्ष के विरुद्ध नामजद तहरीर दे दी है। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button