पीलीभीत

Pilibhit News: विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Connect News 24

Freed seven bighas of land from four bullies

इकरा प​ब्लिक स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी को देखते ​शिक्षक । स्रोत – स्कूल

पीलीभीत। इक़रा पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज में शुक्रवार को विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने अपने मॉडल प्रस्तुत कर वैज्ञानिक सोच प्रदर्शित की।

प्रदर्शनी दो वर्गों में हुई। जूनियर वर्ग में कक्षा 6 से कक्षा 8 तथा सीनियर वर्ग में कक्षा 9 एवं कक्षा 10 के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने माॅडलों का प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग में 15 तो सीनियर वर्ग में 14 मॉडल प्रस्तुत किए गए। 29 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जूनियर वर्ग में कक्षा छह की अलफिशा और सीनियर वर्ग में कक्षा 10 की अनमता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि राम इंटर कॉलेज के पूर्व वरिष्ठ विज्ञान प्रवक्ता लक्ष्मीकांत शर्मा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक इक़बाल हसन खान, वसीमुद्दीन खान, मधु सक्सेना, रजनी सक्सेना, अफ़सार अहमद, मोताल हसन खान, मुमताज अहमद सिद्दीकी आदि लोग उपस्थित रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button