Pilibhit News: अचानक सामने आया बाघ, बाइक से गिरे दो युवक

पिपरिया संतोष के पास मार्ग पार करता बाघ । स्रोत – वीडियो ग्रैब
बाइफरकेशन मार्ग पर डगा गांव के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
कलीनगर। माधोटांडा क्षेत्र में बीते कई दिनों से बाघों की चहलकदमी जारी है। सोमवार शाम बाइफरकेशन मार्ग से होकर तराई से कलीनगर लौट रहे बाइक सवार दो चचेरे-तहेरे भाई अचानक मार्ग पर बाघ देखकर हड़बड़ाकर बाइक से गिर गए। पीछे चल रहे अन्य बाइक सवारों में भी भगदड़ मच गई। कार सवार राहगीरों की मदद से घायलों को माधोटांडा के एक निजी क्लीनिक पर लाया गया, जहां उपचार के बाद एक को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
माधोटांडा क्षेत्र में खटीमा, पीलीभीत और बाइफरकेशन मार्ग पर इन दिनों बाघों की चहलकदमी देखी जा रही है। चहलकदमी के वीडियो भी लगातार वायरल हो रहे हैं। सोमवार शाम कलीनगर निवासी चचेरे-तहेरे भाई अजीन और शारिक बाइक से बाइफरकेशन मार्ग से घर लौट रहे थे।
डगा और रजवाहा पुल के बीच अचानक झाड़ियों से निकला बाघ मार्ग पर उनके सामने आ गया। हड़बड़ाकर एकाएक ब्रेक लगाने से दोनों युवक बाइक से गिर कर घायल हो गए। पीछे से आए डगा निवासी कार सवार ने दोनों युवकों को उठाया और उपचार के लिए माधोटांडा के एक निजी क्लीनिक पर लाए।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद शारिक की गंभीर हालत देख मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। बाघ दिखने के बाद काफी देर तक मार्ग पर अफरा-तफरी मची रही।
फोटो- 17, 18
जमुनिया गांव के निकट बाघ की चहलकदमी से दहशत
कलीनगर। जमुनिया गांव के निकट सोमवार सुबह बाघ के पगचिह्न मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों को कहना है कि सागर ताल के पास जिस क्षेत्र में बाघ के पगचिह्न मिले हैं वहां एक माह पहले बाघ ने ग्रामीण को मार दिया था। इधर, पिपरिया संतोष गांव के पास बाघ का मार्ग पार करते हुए वीडियो वायरल हुआ है।
माधोटांडा क्षेत्र के अंतर्गत बाघों की लगातार मौजूदगी देखी जा रही है। पिपरिया संतोष गांव के अलावा हरदोई ब्रांच नहर क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी जारी है।
सोमवार सुबह बाघ जमुनिया गांव के निकट सागर ताल के पास पहुंच गया। खेतों की ओर पहुंचे ग्रामीणों की बाघ के पगचिह्नों पर नजर पड़ी तो दहशत फैल गई। बाघ खेतों में होता हुआ आगे की ओर निकल गया।
जमुनिया निवासी तुलाराम, रोहित का कहना है कि सागर ताल के निकट बाघ की मौजूदगी जारी है। दो माह पहले भी बाघ ने इसी क्षेत्र में गांव के एक व्यक्ति को मार दिया था। मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई है। इसके अलावा पिपरिया संतोष गांव के निकट मार्ग पार करते बाघ का वीडियो वायरल हुआ है। संवाद

पिपरिया संतोष के पास मार्ग पार करता बाघ । स्रोत – वीडियो ग्रैब

पिपरिया संतोष के पास मार्ग पार करता बाघ । स्रोत – वीडियो ग्रैब

पिपरिया संतोष के पास मार्ग पार करता बाघ । स्रोत – वीडियो ग्रैब